आपदा राहगीर सेवा केंद्र चौपारण के सदस्यों के द्वारा भी लगातार जनोपयोगी कार्य किए जा रहे हैं। आपदा राहगीर सेवा केंद्र के द्वारा चौपारण में जीटी रोड से पैदल एवं वाहन से गुजर रहे कई राहगीरों को रोककर भोजन का पैकेट एवं पानी की बोतल वितरण कर भूख और प्यास बुझाने के कार्य मे लगे है। इस संबंध में इस सेवा केंद्र के सदस्य प्रकाश केसरी ने बताया कि मौजूदा हालात में समस्या बड़ी है। जाहिर सी बात है चुनौतियां भी बड़ी होंगी। इसलिए इससे निपटने के लिए सभी सक्षम लोगों को गरीबों की मदद में दिल खोलकर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा आगे भी लगातार इस तरह का सेवा कार्य जारी रहेगा। मौके पर प्रकाश केशरी, अशोक केसरी, उमेश केसरी, संतोष केशरी, रंजीत केशरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZjRjad
via IFTTT
Comments
Post a Comment