Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड विधि महाविद्यालय, झारखंड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व झारखंड संध्याकालीन महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ एक बैठक संस्था सचिव डा. डीएन मिश्रा ने की। मौके पर सचिव मिश्रा ने वैश्विक आपदा कोविड-19 को सकारात्मक व सार्थक बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित करने का सुझाव दिया। जिसके आलोक में एक कार्यशाला का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से किया गया। मौके पर महाविद्यालय के विकास में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों की भूमिका पर चर्चा की गई। जिसमें शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपने अपने विचारों को बारी बारी से रखा।
मौके पर विधि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजय भट्टाचार्या ने संस्था के विकास की गति में लाने के लिए सभी कर्मियों को सामंजस्य स्थापित करते हुए निरंतर नए शिक्षण तकनीकियों का प्रयोग का लगातार प्रयासरत रहने की जरूरत पर बल दिया। वहीं अध्यक्षीय भाषण देते हुए शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य विद्यानंद पांडेय ने कहा कि लॉकडाउन शिक्षण को आगे आने वाले समय में और ज्यादा सुधार करने की जरूरत है। सचिव डा. डीएन मिश्रा ने कार्य के दौरान आने वाली विसंगतियों को शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया और समाज में शिक्षक को प्रखर रूप से भागीदारी बनाने की अपील की। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
वहीं कार्यशाला के दाैरान तीनों महाविद्यालय में विगत दिनों से चल रहे ऑनलाइन शिक्षण से प्राप्त उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। मौके पर ऑनलाइन शिक्षण कार्य में विद्यार्थियों की मौजूदगी पर संतोष व्यक्त किया गया और शिक्षण में आने वाली परेशानियों को दूर करने पर भी चर्चा की गई। मौके पर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3db4XAi
via IFTTT

Comments