भंडरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में पति की दीर्घायु कामना के लिए शुक्रवार को महिलाओं ने व्रत रखकर वट सावित्री की पूजा की, सुबह से ही सुहागिनों ने बरगद पेड़ की परिक्रमा कर पति की दीर्घायु रहने की कामना की। पूजा की थाली सजाकर सुहागिनों ने वट वृक्ष के पास पहुंची और वट वृक्ष के चारों ओर 108 परिक्रमा कर धागा लपेटा और पति के सुख समृद्धि और परिवार के कुशलता के लिए कामना की। पौराणिक मान्यता के अनुसार सावित्री ने सत्यवान के प्राण की रक्षा के लिये यमराज से प्रार्थना की थीं। यमराज ने खुश होकर सत्यवान को दीर्घायु होने का वरदान दिया। उसी दिन से महिलाएं अमावस्या के दिन व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा करती है,पूजा के लिये महिलाओं ने फल, मेवा पकवान बनाकर वट वृक्ष पर चढ़ावा चढ़ाया। उसके बाद परिक्रमा किया। तो कुछ महिलाओं ने निर्जला व्रत भी रखा, इस वर्त को अधिकतर महिलाओं ने अपने घर पर मनाया तो कई महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखते हुए वट वृक्ष की पूजा करते देखी गई। व्रत करते दर्जनों सुहागिनों को देखा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ectPYy
via IFTTT
Comments
Post a Comment