जिले में 26 वर्ष का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह कान्हाचट्टी प्रखंड के मंझोली खुर्द का रहने वाला है। युवक में कोरोना संक्रमण का अब तक कोई लक्षण जाहिर नहीं हुआ है। इसलिए इसका इलाज सदर अस्पताल चतरा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर किया जा रहा है। इस बीच कोई लक्षण दिखने पर उसे हजारीबाग कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। यह बात डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि युवक का कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि होने के बाद मंझोली गांव को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए बैरिकेडिंग से सील कर दिया गया है। इस गांव में प्रवेश और यहां से किसी को निकलने पर पुरी तरह प्रतिबंध है।मैडिकल इमरजेंसी या कोई जरुरी सामान के लिए ही लोगों को इस गांव से निकलने की इजाजत है। डीसी ने बताया कि इस गांव से कोई न निकले और कोई प्रवेश न करे इसके लिए यहां मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।ये अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस गांव के लोगों को खाद्य पदार्थ एवं अन्य सामग्री घर घर पहुंचाया जाएगा,ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।
डीसी ने बताया कि युवक मुंबई के अपोलो हॉस्पीटल में काम करता था। उसी हॉस्पिटल के एंबुलेंस से वह युवक अपने तीन साथियों के साथ मुंबई से रवाना हुअा था। तीन युवक चौपारण में उतर गए थे। इसके बाद वह 12 मई को अपना गांव पहुंचा। उस दिन वह अपने घर में ही रहा। दूसरे दिन 13 मई को वह युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से सदर अस्पताल पहुंचा, जहां इनका स्वाब टेस्ट के लिए सैम्पल लिया गया। इसके बाद वह अपने घर के नजदीक मध्यम विद्यालय में क्वारेंटाइन में था। डीसी ने बताया कि उसके साथ बाइक से चतरा आने वाले युवक की पहचान हो गई है। उनका भी स्वाब टेस्ट के लिए सैम्पल लिया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी न घबराए। वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। गृह मंत्रालय भारत सरकार,राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के जारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WRMS4D
via IFTTT
Comments
Post a Comment