Skip to main content

Jharkhand daily news

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के बैनर तले पूरे झारखंड में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल किया गया। जिसमें भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष शकील अख्तर भी अपने घर पर ही रहते हुए इस हड़ताल में शामिल हुए। उन्होंने कहा हमारी पांच मुख्य मांगे है। जिसे लेकर आज सभी जगहों पर मंच के बैनर तले यह हड़ताल किया जा रहा है। मांगों में मुख्य रूप से सूचना आयुक्तों की बहाली अविलंब करने, आरटीआई कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराए जाने, आरटीआई कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा बंद कराने, सूचना के अधिकार कानून 2005 को सशक्त बनाना शामिल है।

इधर मांगों को लेकर लोहरदगा जिला से प्रदेश संरक्षक प्रदीप राणा, प्रखंड अध्यक्ष अफरोज आलम, कुडू प्रखंड अध्यक्ष मेराज अंसारी, कैरो प्रखंड अध्यक्ष वसीम अकरम, जिला उपाध्यक्ष सुमन साहू, जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर, जिला सचिव संजय पांडेय, पेशरार से नंदू माहली, सुमित सिंह, रवि कुमार वर्मा नगर लोहरदगा से सभी आरटीआई एक्टिविस्ट अपने अपने आवास पर लॉक डॉन का पालन करते हुए एक दिवसीय सांकेतिक रूप से भूख हड़ताल पर रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Protest of the defense forum over the restoration of information commissioners


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WumSLk
via IFTTT

Comments