Skip to main content

Jharkhand daily news

बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत चापाटोली एवं मंजीरा गांव में एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाते हुए आठ लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गई है। यह कहते हुए फर्स्ट एड के उपरांत एंटी रैबीज के लिए सदर गुमला रेफर कर दिया। कुत्ते के हमले से सुमन भगत 45 वर्ष एवं अनिशा कुमारी 7 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बीरन उरांव 43 वर्ष अनुपति कुमारी 13 वर्ष लीला मुन्नी देवी 45 वर्ष मेरी एक्का 35 वर्ष सहित दो अन्य लोग कुत्ते के शिकार हुए हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग अपने अपने घर के बाहर बैठे थे तभी अचानक पागल कुत्ता आया और एक-एक कर काटते हुए चला गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कुत्ता वहां से रफूचक्कर होकर 4 किलोमीटर दूर चेड़ा गांव आ गया है। जहां ग्रामीणों ने उसे खदेड़ा तो वह बिशुनपुर की ओर भाग निकला है। सूचना के बाद उक्त संबंधित गांव में पागल कुत्ते को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
8 dogs of Chapattoli and Manjira village injured by mad dog


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35DFU6l
via IFTTT

Comments