Skip to main content

Jharkhand daily news

थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सतपाड़ा में गुरुवार को सुबह लगभग 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर आनंदपुर थाना प्रभारी रोशनी सिंह ठाकुर ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर एक साध्वी सोमा नंदगिरी निवासी सतपाड़ा को शासकीय स्कूल के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ धर दबोचा। मुखबिर के माध्यम से थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि स्कूल के पास में एक महिला( उपनाम मीराबाई) खड़ी है जिसके पास अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है। तब पुलिस बल के साथ पहुंची थाना प्रभारी ने आरोपी महिला सोमानंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले आई। उससे लगातार पूछताछ की गई उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। मामला दर्ज करके विशेष न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zswauy
via IFTTT

Comments