प्रखण्ड कार्यालय परिसर मे छिछवानी, जनावल, केडेंग सहित कई गांव के ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में बीडीओ डॉक्टर शिशिर कुमार सिंह से मुलाकात कर समस्या से रु ब रु कराते हुए। महिलाओं ने कहा कि हम सभी ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन किए हुए हैं, परंतु हमें इसका लाभ अब तक नहीं मिला है। जिससे हमें इस लॉकडाउन में कठिनाई हो रही है। समस्या सुनने के बाद बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायतों को आप सभी आवेदक के हिसाब से पंचायत सचिव को चावल आवंटित कर दिया गया है। वे सभी अपने अपने क्षेत्रों मे बारी बारी से वितरण शुरू कर दी है। फिर भी दुरुस्त क्षेत्र मे एक ही दिन मे वितरण संभव नहीं होता है। आप सभी को चावल मिल जाएगा।
उन्हाेंने यह भी कहा कि मैं आज ही पंचायत सचिव व आपके जनप्रतिनिधियों को आपके क्षेत्र के बचे लाभुकों के अनुरूप आपके समस्या का तत्काल समाधान कर वितरण सुनिश्चित कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए पुरा देश सशक्त है। इसी से बचाव के लिए लॉकडाउन का आदेश पारित है। ऐसे मे आप सभी भी जागरूक रह पहले अपनी जान हिफाजत करें। और इस तरह सैकडों की भीड़ लगाकर प्रखण्ड कार्यालय इस लॉकडाउन मे ना आएं। आपको जो भी समस्या है अपने जनप्रतिनिधियों से बात कर रखें। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को भी निर्देश दिया कि इनकी सुरक्षा आपकी और हम सभी की जिम्मेवारी है। आप सभी गांव से मिलने वाली समस्या को स्वयं लेकर आएं समाधान जरूर होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zlYinR
via IFTTT
Comments
Post a Comment