आईटीआई कॉलेज सिलवार क्वारेंटाइन केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। केंद्र के अंदर और बाहर साफ सफाई नहीं हाे रही है। जानवरों का मल मूत्र, बचा हुआ सड़ा खाना, स्वाब टेस्ट की स्ट्रिप, खुला नाला गटर , खाना वितरण के जगह पर भी गंदगी का अंबार है। उक्त बातें झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रुचि कुजूर ने जानकारी दी। कहा कि खुले गटर का ढक्कन, असुरक्षित, संदिग्ध लोगों का मैल और भी संक्रमण फैला सकता है। पीने का पानी का अभाव है। घर वाले पानी और खाना ला कर पहुंचा रहे। खाली बोतल और खाना का बर्तन अपने घर वापस लेते जा रहे हैं। अनजाने में वायरस का संक्रमण हो सकता है, सुरक्षा कर्मी का अभाव है। फॉरेस्ट ट्रेनिंग कैनरी हिल आइसोलेशन केंद्र में भी नियमित साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पीने का साफ पानी इत्यादि का अभाव दिखा। ज़िला प्रशासन के लापरवाही का नतीजा है जो बड़ी मुसीबत को दवात दे रहा है।जबकि बुधवार काे ही सिलवार केंद्र से पांच कोरोना पॉजिटिव निकले है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X9f2Z8
via IFTTT
Comments
Post a Comment