Skip to main content

Jharkhand daily news

किस्को प्रखंड के किस्को, नवाडीह, तालीमी मिशन नवाडीह एवं नारी आदि गांव में अंजुमन इस्लामिया की बैठक हुई। बैठक में आपसी सहमति से निर्णय लिया गया है कि सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन करते हुए इस बार रमजान में सभी घरों में रहे। ईद को लेकर किसी तरह की खरीददारी करने के लिए दुकानों में भीड़ भाड़ ना लगाएं और घर में रहकर लॉक डाउन का पालन पूरी तरह से करने का अपील की गई। वहीं मदरसा गुलशन इस्लामिया नवाडीह की बैठक सदर रौनक इकबाल के सदारत में हुआ। बैठक में फारूक कैशर, इशहाक अंसारी, रहीमुद्दीन अंसारी, अजबुद्दीन अंसारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xOb66k
via IFTTT

Comments