Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड मुख्यालय से 26 किमी दूर जंगल-पठार के बीच अतिउग्रवाद प्रभावित भगहर पंचायत में 210 प्रवासी मजदूर घर वापसी किए हैं। उक्त जानकारी देते उपमुखिया भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान जी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने झारखंडी मजदूरों को देश के अन्य प्रदेशों में जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी कर रहे मजदूरों को घर वापस कर क्वारेंटाइन कर तो दिया है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण मजदूर आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन भगहर में 90 एवं समेकित विकास भवन में 120 प्रवासी मजदूरों को ठहराया गया है। जिनके लिए भोजन का सुविधा नहीं है। वही क्वारेंटाइन किए गए प्रवासी मजदूरों का कहना है कि कोरोना से पहले भोजन, पानी, बिजली के बिना ही जान चली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Quarantine center facility not available in extremist affected Bhaghar, people complain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zj5n97
via IFTTT

Comments