बसिया प्रखण्ड स्थित डोलगसेरा में पीडीएस दुकान में ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने औचक जांच कर लाभुकों को निर्धारित से कम अनाज देते पकड़ा है जिसे तत्काल प्रभाव से जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार डोलनगसेरा निवासी पीडीएस दुकानदार नंदकिशोर साहू पांच मई को लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज दे रहा था।
लाभुकों ने प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की। जिसपर त्वरित करवाई करते हुए बीओ दुकान पहुंचकर जांच करते हुए शिकायत सही पाया। साथ ही समय पर दुकान नहीं खोलने, अंगूठा का निशान लेकर राशन नहीं देने, लाभुकों से दुर्व्यवहार सम्बन्धी शिकायत मिली थी। वही जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दुकान निलंबित करते हुए सात दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने काे कहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SCL5xZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment