घाघरा प्रखंड के बदरी, कुगांव एवं घाघरा पंचायत से अनाज की मांग को लेकर कुछ निर्धन महिलाएं व पुरुष प्रखंड कार्यालय मंगलवार को पहुंचे। घाघरा प्रखंड कार्यालय पहुंचे पूनम उरांव, शांति उरांव , रेणु उरांव, रामचंद्र लोहरा, फुलमनी कुमारी, शोभा, संतोषी,निर्मला, विनीता सहित अन्य ने बताया कि उन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है।
जिससे उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाले खाद्यान्न नहीं मिल पा रहे हैं। जिसपर बीडीओ विष्णु देव कच्छप ने संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव एवं मुखिया को जांच कर सूची बनाते हुए प्रखण्ड कार्यालय पहुंचे लोगों के बीच खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L59B6A
via IFTTT
Comments
Post a Comment