बरवैया पंचायत मुखिया राजेश्वर सिंह उर्फ चाना सिंह ने आपदा मद के तहत गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच राशन वितरण किया। पंचायत के चामा, सेवन, बेतला, बरवैयाखुर्द आदि गांव के गरीबों को चिह्नित कर जिसका राशन कार्ड नहीं है, वैसे 35 परिवार को दस-दस किलो चावल दिया गया। मुखिया राजेश्वर ने ग्रामीणों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए गरीबों को राशन का पैकेट उपलब्ध कराया। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की भी बात कही। मौके पर अरूण सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WmnNNP
via IFTTT
Comments
Post a Comment