Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 मई से शुरू होगा। जैक ने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कॉपियों की जांच की जाएगी। मूल्यांकन की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर कोविड-19 से बचाव के उपाय किए गए हैं। जैक की ओर से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग मशीन, सेनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई है। इधर रांची के डीईओ मिथिलेश कुमार सिन्हा ने रांची नगर-निगम को पत्र लिखकर सभी मूल्यांकन सेंटर को 27 मई से 15 दिनों तक सेनिटाइज करने का आग्रह किया है। इसमें कहा है कि रांची में 13 मूल्यांकन केंद्र हैं। प्रत्येक केंद्र में 15-20 कमरे हैं। कोरोना से बचाव को देखते हुए सभी कमरों और परिसर को सेनिटाइज करना जरूरी है।
मैट्रिक और इंटर में 6.40 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जैक ने कहा है कि एक बड़े कमरे में 10-12 शिक्षकों को बैठाया जाएगा। दो शिक्षकों के बीच दो गज की दूरी होगी।
हर परीक्षक रोज आठ घंटेमें 40-40 कॉपियां जांचेंगे
एक परीक्षक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हर दिन 40 उत्तर पुस्तकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इससे पहले मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होता था। इसमें शिक्षक 30 कॉपियों का मूल्यांकन करते थे। इस बार मूल्यांकन का समय दो घंटे बढ़ाया गया है तो उसी के अनुसार कॉपियों की संख्या भी बढ़ जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Examination of copies of matriculation-inter examinees from 28, 25 days after the results


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WVswaP
via IFTTT

Comments