Skip to main content

Jharkhand daily news

सदर थाना पुलिस ने अपराध की दुनिया में तेजी से पांव पसार रहे तूफानी गिरोह के सरगना रॉबिन्सन भगत उर्फ तूफानी बाबा समेत चार गुर्गों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमे रॉबिन्सन के अलावा महेंद्र पन्ना उर्फ काड़ा, वीरेंद्र खड़िया व अशोक उर्फ लोइसो उरांव शामिल है। वहीं गिरोह का एक सदस्य आर्सेल मिंज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। चारों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लूट की तीन घटनाओं का उद्भेदन करते हुए दस हजार एक सौ रुपया बरामद भी की है।


बुधवार की शाम करीब सात बजे एसपी को यह गुप्त सूचना मिली कि रॉबिन्सन भगत अपने गैंग के चार-पांच लड़काें के साथ जशपुर रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास करौंदी बगीचा में बैठा हुआ है। इस सूचना के बाद एसपी ने थाना प्रभारी शंकर ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा। पुलिस को देख रॉबिन्सन व उसके साथी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर पांच में चार अपराधियों काने हथियार के साथ पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा।
गुरुवार को एसपी हरदीप पी जनार्दनन ने सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि शहर से सटे रामनगर में 21 मार्च को हनुमान भंडार के काउंटर में बैठे मालिक से तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर 15 हजार रुपए की लूट की थी।

अपराधियों ने लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की
हरिलाल साहू व हनुमान भंडार से लूट की घटना के संबंध में पूछताछ में चारों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही चारो में एक आरोपी काड़ा ने पिछले दिनों सिलम ढलान में मां बेटी के साथ लूट की घटना में भी शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर 10,400 रुपए बरामद किए गए।

17 अप्रैल को गिरोह ने दो घटनाओं को दिया था अंजाम

17 अप्रैल को रात करीब आठ बजे शास्त्री नगर स्थित हरिलाल साहू के घर एवं दुकान के काउंटर से चार अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार दिखाकर 21 हजार रुपए की लूट की थी। जांच में पता चला कि रॉबिन्सन भगत उर्फ तूफानी बाबा के गैंग ने दोनों घटनाओं को अंजाम दिया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में अपना नाम क्रमशः शहर के करम टोली सरहुल नगर निवासी 27 वर्षीय रॉबिन्सन भगत उर्फ तूफानी बाबा, जारी थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय महेंद्र पन्ना उर्फ काड़ा, रायडीह थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय बीरेंद्र खड़िया और करमटोली के अखाड़ा निवासी 19 वर्षीय अशोक उर्फ लाइसो उरांव बताया। साथ ही उन्होंने फरार अभियुक्त का नाम करमटोली निवासी आरसेल मिंज बताया।

एक मिसफायर और एक जिंदा गोली भी बरामद
चारों के पकड़े जाने के बाद मौके पर ही उनकी तलाशी लिए जाने पर रॉबिन्सन के पास से एक लोडेड दोनाली देशी कट्टा, बीरेंद्र के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, महेंद्र के पास से भी एक देशी लोडेड कट्टा व लाइसो के पास से 315 बोर की दो मिसफायर एवं एक जिंदा गोली बरामद किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four criminals, including gangster gangster arrested with weapons


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bewgbk
via IFTTT

Comments