Skip to main content

Jharkhand daily news

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा लातेहार के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार एवं महासचिव अनूप कुमार ने कहा है कि जिले में कार्यरत लगभग 1500 पारा शिक्षकों में से मात्र 94 शिक्षकों का ही प्रमाणपत्र सत्यापित किया गया है। नेताद्वय ने कहा कि विभाग के निर्देश पर हमलोगों से जब-जब प्रमाणपत्रों की छायाप्रति मांगी गई, हमलोग विधिवत रूप से फाइल में टैग करते आए हैं। संगठन के माध्यम से भी सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देशित करने की जरूरत है, ताकि अंतिम तिथि 20 मई के पूर्व ही सभी शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन हो सके। नेताद्वय ने कहा है कि प्रशिक्षण पूर्ण नहीं होने के कारण करीब 50 पारा शिक्षकों को विगत 12 माह से मानदेय नहीं मिल रहा है, उनका भी प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है तथा सभी प्रखंडों से सत्यापित कराकर जिला में प्रमाणपत्र जमा भी किया जा चुका है, लेकिन अब तक उनका मानदेय भुगतान नहीं हो पाया है। इस कारण वैसे पारा शिक्षक आर्थिक कठिनाई से जूझ रहे हैं। पारा शिक्षकों ने डीएसई छठु विजय सिंह से शीघ्र प्रमाणपत्र सत्यापन एवं लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VYkrBw
via IFTTT

Comments