गुमला से पैदल चलकर घाघरा पहुंचे डालटनगंज के दस मजदूर को प्रखण्ड प्रशासन ने हाई स्कूल घाघरा में बने क्वारेंटाइन सेंटर में भोजन कराने के बाद उन्हें अपने घर भेज दिया। मजदूरों ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही राहत बस में गिरिडीह से उनके घर डालटनगंज के लिए बैठाया गया था। लेकिन बस गुमला में देर रात लाकर छोड़ दिया। जहां सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से सभी को सदर हॉस्पिटल गुमला में स्क्रीनिंग किया गया। उनके गांव कोई बस नहीं रहने की बात सुनकर वे लोग पैदल ही अपने गांव डालटनगंज के लिये निकल पड़े।
करीब 25 किलोमीटर दूरी पैदल घाघरा आने के बाद थकान से रुक गए। मजदूरों ने बीडीओ विष्णुदेव कच्छप को अपनी व्यथा से अवगत कराया। जिसपर बीडीओ ने जिला मुख्यालय गुमला में सूचना देते हुए सभी 10 मजदूरों को प्लस टू हाई स्कूल में बने क्वारेंटाइन सेंटर में भेज दिया। साथ ही उन्हें भोजन कराने के बाद डालटनगंज भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SL1joK
via IFTTT
Comments
Post a Comment