सदर प्रखंड के बेलचंपा पंचायत की मुखिया बबीता पासवान द्वारा बेलचंपा मोड़ के पास स्टॉल लगाकर मजदूरों के बीच भोजन का पैकेट व पानी का बोतल वितरण किया। बबीता पासवान ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना वायरस से बचना है तो सभी लोग अपने-अपने घरों में ही रहें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण लोगों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। इसकी को देखते हुए मजदूरों के लिए भोजन का व्यवस्था किया गया है। ताकि मजदूरों को आसानी से भोजन मिल सके। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पंकज पासवान, झामुमो नेता फुजैल अहमद सहित कई लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dahF2c
via IFTTT
Comments
Post a Comment