Skip to main content

Jharkhand daily news

चैनपुर प्रखंड के बेन्दोरा, बारडीह, बामदा गांव में एराऊज संस्था के द्वारा गरीबो व असहायों लोगों के बीच चावल का वितरण किया। मौके पर एसडीओ सत्य प्रकाश ने सभी लोगों को चावल का वितरण किया। उप प्रमुख सुशील दीपक मिंज ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए हमें जागरूक होना होगा। एक दूसरे से डिस्टेंस बनाकर रहना होगा। एराऊज संस्था के डायरेक्टर फादर अनुरंजन पूर्ति ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए हमें सरकार के आदेश का पालन करना होगा। चैनपुर प्रखंड के 886 गरीब लोगों के बीच 25 किलो चावल, दाल, तेल, साबुन, नमक, मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्स का वितरण किया गया। मौके पर ललित कुमार जेम्स, क्रिकेटर तिर्की विनोद मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SKd3YB
via IFTTT

Comments