केरेडारी प्रखंड के बुकरु गांव अन्तर्गत कोयले की ट्रांसपोर्टिंग डमहाबागी स्थित रैयती जमीन से हो रही थी, जिसे भू-रैयतों ने निजी भूमि की सड़क को गड्ढा कर ट्रांसपोर्टिंग रोक दिया है। जिन लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग रोका है उनमें टंडवा के भू-रैयत बासदेव रविदास, मनबोध दास, विजय दास, नरेश राम, जितेंद्र नायक, संजय नायक, पार्वती देवी, अर्जुन दास, लक्ष्मण दास, आरती देवी, बबलू दास शामिल है। इस बाबत उपरोक्त लोगो ने कंपनियों द्वारा जबरन निजी भूमि से हो रहे परिचालन रोकने के संदर्भ में एक आवेदन केरेडारी अंचलाधिकारी एवं केरेडारी थाना को एक दिन पूर्व दिया था। लेकिन केरेडारी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। तब अंततः भू रैयतों ने सड़क पर गड्ढा खोदकर ट्रांसपोर्टिंग को रोक दिया है। केरेडारी प्रशासन को दिए गए आवेदन में भू रैयतों ने लिखा था कि आम्रपाली कोल माइंस से मां अम्बे कम्पनी एवं आरकेटीसी कम्पनी द्वारा हाइवा एवं ट्रकों से कोयला भेजा जाता है। कोयले लदे वाहनों की ट्रांसपोर्टिंग रोक लगाई जाए। लिखा था कि ग्राम बुकरु के मौजा डमहाबागी पंचायत पेटो अंचल केरेडारी के खाता नम्बर-164 प्लॉट नम्बर-988, 991 एवं 993 तथा खाता नम्बर 24 प्लॉट नम्बर 992 से जबरन कोयले से लदा हाइवा एवं ट्रकों से ट्रांसपोर्टिंग किया जा रहा है। रोकने पर दबंगों द्वारा दबंगता दिखाते हुए वाहनों को पार करवाते है। इसलिए रैयतों ने उपजाऊ जमीन को बचाने का आग्रह करते हुए वाहनों का ट्रांसपोर्टिंग बंद करवाने की मांग की थी लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कदम नही उठाया गया तब अंततः भू रैयतों ने ट्रांसपोर्टिंग रोक दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TmG6Sw
via IFTTT
Comments
Post a Comment