Skip to main content

Jharkhand daily news

रोहिनिया के ग्रामीणों ने रोहिनिया स्वास्थ्य उपकेंद्र तक जाने वाली सड़क निर्माण की अनुमति प्रशासन से मांगी है। इस निमित्त प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन समर्पित कर सड़क निर्माण की प्रशासनिक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य उपकेंद्र रोहिनिया के भूमि दाता सह समाज कल्याण सेवा संस्थान के संरक्षक अवधेश ठाकुर ने बताया कि उक्त सड़क को लेकर गांव में ग्रामीणों की बैठक की गई। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर खुद ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया है। साथ ही इस कार्य में कोई व्यवधान ना आए इस निमित्त प्रशासन से अनुमति मांगा जा रहा है। लोगों ने कहा कि बनाए जाने वाले उक्त सड़क का कुछ भाग वन विभाग सीमा अंतर्गत आता है। ऐसे में उक्त सड़क निर्माण के संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी गढ़वा उतरी द्वारा रोहिनिया मुख्य पथ स्थित पानी टंकी से हाल ही में बने दो रैयतों के बांध के सिवान के नजदीक से होते हुए स्वास्थ्य उपकेंद्र तक पथ निर्माण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया है। क्षेत्र में जनहित के निमित्त प्राप्त एनओसी में प्रस्तावित नक्शा के अनुसार सड़क निर्माण की अनुमति अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जनहित में इस सड़क की नितांत आवश्यकता है। ताकि क्षेत्र/ गांव के लोगों को उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य निमित्त आने जाने में कोई परेशानी ना हो। मांग के संदर्भ में समर्पित आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव कुंदन ठाकुर, समाज कल्याण सेवा संस्थान के सर्वेश ठाकुर, हृदयानंद पाठक, राहुल पाठक, दिनेश कुमार मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LTPAjL
via IFTTT

Comments