Skip to main content

Jharkhand daily news

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। अब तक 15 लोगों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। ये सभी लोग हाल के दिनो में महराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों से वापस लौटे है। अब तक कोरोना पॉजिटिव के जितने भी मामले सामने आए है, उनमें किसी में भी इस बीमारी के प्रारंभिक लक्षण दिखाई नहीं पड़े है। प्रशासन द्वारा रेड जोन से आने के मद्देनजर इन लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजे जाने का निर्देश दिया गया था। कुल 36 लोगों के सैंपल रिपोर्ट रिम्स से भेजे गए थे। जिनमें पांच लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें जयनगर प्रखंड के ककरचोली निवासी छह वर्षीय बच्ची व उसकी मां भी पॉजिटिव पाई गई है।
10 मई को सूरत से लौटी थी मां-बेटी
जयनगर प्रखंड के ककरचोली निवासी मां और उसकी छह वर्षीय बच्ची जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है वे 10 मई को ट्रेन के माध्यम से सूरत से लौटी है। इनके साथ महिला के पति और 4 साल का बेटा भी वापस लौटा था। इसके बाद उन सभी को जिला मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां से सभी के सैंपल 15 मई को जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में मां-बेटी का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, जबकि महिला के पति और बेटे का रिपोर्ट निगेटिव आया है। इसके अलावा चंदवारा प्रखंड के जौंगी निवासी 29 वर्षीय पॉजिटिव पाए गए मरीज 12 मई को मुंबई से टैक्सी से लौटा था। वह मुंबई में होटल में मैनेजर का काम करता था। इसके हाय रिस्क कॉउंटेक्ट में पांच लोगों को चिन्हित किया गया है, जिसमें तीन लोग हजारीबाग के है। वहीं इसी प्रखंड के चंदवारा निवासी 25 वर्षीय पॉजिटिव मरीज भी 15 मई को मुंबई से लौटा था। वह मुंबई में होटल में काम करता था। इसके नजदीकी संपर्क में 5 लोगों के आने की बात कही गई है। वहीं प्रखंड के जौंगी निवासी पॉजिटिव मरीज 12 मई को मुंबई से भाड़े की टैक्सी से लौटा था। इसके संपर्क में भी पांच लोगो को आने की बात कही गई है। इन सभी लोगों को प्रशासन स्तर से चिन्हित किया जा रहा है। यह जानकारी डॉ. विकास कुमार ने दी।
85 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए : प्रवासी मजदूरो की जांच को लेकर गुरूवार को सदर अस्पताल में कुल 85 लोगों के सैंपल संग्रहित की गई। अब तक कुल 1475 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिनमें 1861 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bRXbdn
via IFTTT

Comments