Skip to main content

Jharkhand daily news

झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव कमला कुमारी ने सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुरा में जेएसएलपीएस के आजीविका सखी मंडल के सहयोग से चल रहे मुख्यमंत्री दीदी किचन केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में गांव के ही निर्धन परिवारों एवं जरूरतमंदों को सुबह 11ः00 बजे से शाम के 5ः00 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। इस दौरान सचिव कमला ने केंद्र के भोजन भंडार में रखे सूखा राशन एवं चावल-दाल आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में स्वच्छता पाई गई, जिसपर उन्होंने संतुष्टि जताई। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उपस्थित लोगों को नियमित रूप से मास्क या साफ कपड़ा से मुंह बांधने तथा सैनिटाइजर या साबुन से समय-समय पर हाथ साफ करने की भी सलाह दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Authority Secretary inspects Chief Minister Didi Kitchen Centers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zXX0A5
via IFTTT

Comments