कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हुए देशव्यापी लाॅक डाउन में ओड़िसा व छत्तीसगढ़ में फंसे में जिले के प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, छात्रों एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए झारखंड सरकार के निर्देश पर रविवार को लातेहार से पांच बस रवाना किए गए। अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीटीओ बंधन लाॅग व नगर पंचायत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने ओड़िसा के लिए तीन व छत्तीसगढ़ के लिए दो बस रवाना किए। अपर समाहर्ता कच्छप ने बताया कि लाॅक डाउन में राज्य के बाहर फंसे श्रमिक, पर्यटक, छा़त्रों एवं अन्य व्यक्तियों को वापस लाने के लिए बसे रवाना की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावे अन्य राज्यों में फंसे लोगों को लाने के लिए भी बसें भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि लोगों को सुरक्षित लाने के लिए सभी बसों में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त कर भेजे गए हैं।छतीसगढ़ के लिए बस नंबर जेएच 03 एल-9868 में बतौर दंडाधिकारी अंचल निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मोबाइल नंबर 9470173595 एवं पुलिस पदाधिकारी बानेश्वर भगत मोबाइल नंबर 7739560886, जबकि बस संख्या जेएच 03 एचएच-1101 में सहायक अभियंता एम गिलवा मोबाइल नंबर 709112335 एवं पुलिस पदाधिकारी फुलेश्वर भगत मोबाइल नंबर 8102943129 प्रतिनियुक्त किए गये हैं। वहीं उड़ीसा राज्य जाने वाले तीन बसों में बस संख्या जेएच0सीवाई-8125 में बतौर दंडाधिकारी अनुज कुमार शरण मोबाइल नंबर 9939186807, पुलिस पदाधिकारी 9430239444, बस संख्या जेएच0एए-9169 में दंडाधिकारी अविनाश मिंज मोबाइल नंबर 8340104864 एवं पुलिस पदाधिकारी निरंजन तिवारी मोबाइल नंबर 8271757807 वही बस संख्या जेएच03वी-7433 में दंडाधिकारी अनिल कुमार मो नंबर 8210568319 एवं पुलिस पदाधिकारी 9431533731 को प्रतिनियुक्त कर भेजा गया है।
इन जिलों में फंसे श्रमिकों लाए जाएंगे वापस
राज्य सरकार के निर्देश पर ओडिशा राज्य के सुंदरगढ़, क्योंझर, जाजपुर, भद्रक व मयुरभंज, जबकि छत्तीसगढ के कोरबा, जांजगीर, चम्पा, बिलासपुर, कोरिया, सरगुजा, बलोदा बाजार व रायपुर जिला में फंसे श्रमिक, छात्र तथा अन्य वापस लाए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Dw3NT
via IFTTT
Comments
Post a Comment