उत्तरी पंचायत अंतर्गत ग्राम श्रीनगर में तेज बारिश व आंधी के साथ हुई वज्रपात की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल की पहचान श्रीनगर निवासी शांति देवी 45 के रूप में की गई है। घटना मंगलवार अपराह्न करीब एक बजे की है। जानकारी अनुसार बारिश के दौरान शांति देवी अपने घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात से महिला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे वो बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों के द्वारा महिला को बेहोशी के हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। जहां इलाज किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36f8niO
via IFTTT
Comments
Post a Comment