(पवन कुमार)झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा गुरुवार को 216 तक तक पहुंच गया। हालांकि अन्य राज्यों की तुलना में यह केस काफी कम है। आइडीएसपी (इंटेगरेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) का आकलन है कि इस माह के अंत तक केस की संख्या 450 के आसपास हो जाएगी। हर दिन पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस बीच बड़ी चिंता की बात ये है कि अभी से ही कई उपकरणों का स्टॉक खत्म होने लगा है। कई जीवन रक्षक उपकरणों और दवाअों का स्टॉक रेड मार्क में पहुंच गया है।
जबकि कई येलो लाइन में हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए आवश्यक लैब किट का स्टॉक भी सूबे के स्वास्थ्य विभाग के पास से खत्म होने की कगार पर है। आलम यह है कि सूबे में आरएनए एक्सट्रैक्शन किट और आरटी पीसीआर किट की मांग जहां लाखों में है, वहीं उनकी उपलब्ध्ता क्रमश: 0 और 245 है। यह सब तब है, जब सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है और संदिग्धों की व्यापक जांच होनी है।
हैंड ग्लब्स 150 तो पल्स ऑक्सीमीटर सिर्फ 4
सामान मिला वितरण स्टॉक
हैंड सेनेटाइजर (5. ली.) 636 585 51
एन-95 मास्क 74930 71405 3690
पीपीई किट 68446 57874 10607
वीटीएम किट 54970 5220 2937
हैंड ग्लब्स 20000 19850 150
नेबुलाइजर 88 71 17
पल्स ऑक्सीमीटर 17 13 04
आरटीपीसीआर टेस्टिंग किट 295 50 245
राज्य में आरटीपीसीआर एक्सट्रैक्शन किट एक भी नहीं है। जबकि 1000 नेबुलाइजर की खरीद का टेंडर निकाला गया है।
जांट किट या सामान की कमी नहीं, सीधे जांच सेंटरों को भेजे जा रहे किट
आरटीपीसीआर जांच किट की कमी नहीं होगी। आईसीएमआर की ओर से जांच किट सीधे सेंटरों को भेजे जा रहे हैं। कोरोना जांच को लेकर स्टॉक पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दवाएं भी कम नहीं होंगी। कई चीजें अभी ट्रांजिट में भी हैं। - डॉ. राकेश दयाल, प्रभारी आईडीएसपी झारखंड
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TdxtJU
via IFTTT
Comments
Post a Comment