लोकाई निवासी एक 12 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्ची के मां में यूडी केस दर्ज कराया है। घटना मंगलवार शाम 4 बजे की बताई गई है। मां के अनुसार वह गोबर चुनने के लिए घर से बाहर गई थी। इस दौरान दुपट्टे के सहारे कमरे में फांसी लगा दी। मृतका की मां ने बताया कि उसके पति हाल में ही मुंबई से लौटे है, जो फिलहाल पंचायत भवन के क्वारेंटाइन है। उन्होंने नाबालिग के फांसी लगाए जाने को लेकर किसी तरह की विवाद की जानकारी नहीं दी है। नाबालिग आठवीं वर्ग की छात्रा बताई गई है।
मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से केस
चेचाई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 6 लोग घायल हो गए। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष की ओर से फिरोज अहमद ने थाने में आवेदन देकर रड, टांगी, फरसा, लाठी लेकर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का विरोध करने पर अरशद आलम व एखलाख अहमद को मार कर घायल कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zSxSut
via IFTTT
Comments
Post a Comment