रविवार को दैनिक भास्कर में “हेरहंज में कई शिक्षक मुख्यालय से ही गायब, पर मुख्यालय में रहने की दे रहे ही रिपोर्ट” की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने इसे गंभीरता से लिया है। इस बारे में उन्होंने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से रिपोर्ट भी मांगी है। गौरतलब हो कि कोरोना वायरस के रोकथाम और बचाव व संक्रमण से बचने को लेकर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी शिक्षक और सरकारी कर्मियों को मुख्यालय में रहकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिया था।
मुख्यालय छोड़कर नहीं जाने की भी बात कही थी, लेकिन प्रखंड के औपचारिक विद्यालय के दर्जनों शिक्षक विभाग में बगैर जानकारी दिए ही मुख्यालय छोड़कर गायब हैं। न तो इसकी खबर प्रखंड प्रशासन को ही और न शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को। ज्ञात हो कि प्रखंड में पदस्थापित शिक्षक जिले के अलावे रांची, पलामू, गढ़वा जिले के अंतर्गत हैं, जो इस समय कुछ शिक्षकों को छोड़ मुख्यालय से अनुपस्थित हैं। उमवि घुरे के सहायक शिक्षक पवन कुमार ने बताया कि लातेहार जिले में इस कोई आदेश नहीं है। इचाक विद्यालय के शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि वहां रहें या यहां, मुख्यालय में ही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SzkUIx
via IFTTT
Comments
Post a Comment