Skip to main content

Jharkhand daily news

बाजार में जो स्ट्रीट लाइट लगी हुई थीं वह लगभग एक साल से बंद पड़ी हैं। 14 लाइटें जनपद सदस्य की निधि से और बाकी बिजली विभाग की ओर से चुनाव के समय लगवाई गई थीं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय तो यह स्ट्रीट लाइटें प्रतिदिन रात के समय मार्केट में उजाला करती रहीं, लेकिन अब यह लाइट बंद ही रहती हैं, जिससे चोर किसी भी दुकान में चोरी करने में कामयाब हो सकते हैं। बिजली कंपनी के सुपरवाइजर जगदीश लोधी ने बताया कि लाइटें चेक करवाता हूं, जो भी फाल्ट होगा उसे सही कराकर पुनः चालू करवा दी जाएंगी। नहीं है सीसीटीवी कैमरा वैसे तो कुछ व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों के अंदर कैमरे लगवाए गए हैं, लेकिन एक किलोमीटर तक फैले मुख्य बाजार में रोड पर कहीं पर भी कैमरा नजर नहीं आता।
इस संबंध में व्यापारी शैलेंद्र जैन, आशीष सोनी, धर्मेंद्र जैन, बृजेश कुशवाहा, अमित सोनी आदि ने बताया कि इस समय व्यक्ति पूरी तरह से बेरोजगार हो चुके हैं और क्षेत्र में गर्मियों के आखिरी समय में आनंदपुर सहित क्षेत्र में अधिक चोरियां होती हैं, जिससे मन में डरव्याप्त है।
लटेरी एसडीएम ने आनंदपुर थाना परिसर में व्यापारियों से चर्चा भी की थी कि बाजार में दो-तीन जगह आप सब के सहयोग से कैमरे लगवा दिए जाएं, लेकिन इस और व्यापारियों ने भी ध्यान नहीं दिया। लाइट चालू कराने का पूरा प्रयास करूंगा इस संबंध में जनपद पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह अहिरवार ने बताया कि मैंने दो चार बार बिजली विभाग लटेरी के सुपरवाइजर से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जैसे ही संपर्क होगा उनसे कह कर लाइट चालू कराने का पूरा प्रयास करूंगा। आनंदपुर में 14 लाइटें जनपद निधि से और बाकी लाइट बिजली विभाग के द्वारा लगवाईगई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36jRJyR
via IFTTT

Comments