बरकट्ठा प्रखंड में कोविड-19, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण अपने गांव लौट रहे प्रवासी कामगारों को प्रखंड के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट स्कूलों समेत पंचायत भवनों में क्वारेंटाइन किया जा रहा है। जहां प्रखंड अंतर्गत कोविड 19 से संबंधित शिकायत /सूचना के लिए बीआरसी भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में सीआरपी को प्रतिनियुक्त किए गए है। जो प्रतिदिन प्रखंड के हर क्वारेंटाइन सेंटर की स्थिति का जायज़ा लेकर प्रखंड कार्यालय को सूचित करेंगे। कंट्रोल रूम के प्रभारी सीआरपी सह बीपीओ बिनोद शर्मा है। वहीं कंट्रोल रूम में बीडीओ बरकट्ठा के निर्देश पर सीआरपी रामकृष्ण पांडेय, शशिभूषण सिंह, अनंत पांडेय व अन्य कर्मी तैनात किए गए है। वहीं बीडीओ व सीओ समेत सभी प्रखंड कर्मी, मनरेगा कर्मी, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, बीईईओ, पारा शिक्षक, सरकारी शिक्षक कोरोना वारियर्स की भूमिका में अपना दायित्व निभा रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WOih8d
via IFTTT
Comments
Post a Comment