Skip to main content

Jharkhand daily news

लॉकडाउन की अवधि में झारखंड छत्तीसगढ़ अंतरराज्यीय सीमा पर छत्तीसगढ़ से भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों को झारखंड सीमा पर भेजा जा रहा है। गृह मंत्रालय के आदेशानुसार मुख्य सचिव के दिशा निर्देश पर प्रवासी मजदूरों के परिवहन को सुगम बनाने एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से उपायुक्त शशि रंजन ने मांझा टोली अंतरराज्यीय चेकनाका पर पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। प्रथम पाली में सुबह 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तक कार्यपालक दंडाधिकारी भागीरथ महतो, सहायक अभियंता एनआरईपी धर्मेंद्र कुमार एवं कनीय अभियंता ग्रामीण विकास विभाग, कार्य प्रमंडल संजय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से रात 10 बजे तक के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी महेन्द्र रविदास, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी रायडीह महेन्द्र राम एवं कनीय अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल पवन किशोर की प्रतिनियुक्ति की गई है। तृतीय पाली रात 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक कार्यपालक दंडाधिकारी विभूति मण्डल, सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल उमेश कुमार एवं कनीय अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल पंकज उरांव की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया है कि उक्त स्थान से जिन प्रवासी मजदूरों को बस से गन्तव्य स्थान की ओर भेजा जाएगा वे अपने गन्तव्य स्थान पर ही उतरेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zgJlUa
via IFTTT

Comments