Skip to main content

Jharkhand daily news

सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए एक कोरोना के संदिग्ध मरीज की देर शाम मौत हो गई। मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई है। मृतक मरकच्चो प्रखंड के जामु का रहने वाला है।
जानकारी अनुसार मृतक कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। इसके बाद वह घर के समीप विद्यालय में क्वारेंटाइन में 14 दिन रहने के बाद 18 मई की शाम वह घर लौटा था, जहां गुरूवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी को लेकर उसे सबसे पहले 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे कुछ दवा देकर होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह देकर वापस घर भेज दिया गया। रास्ते में मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसके परिजन उसे डोमचांच स्थित आइसोलेशन वार्ड ले गए, जहां कुछ देर तक रखे जाने के बाद उसे दाेबारा से सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान देर शाम 7.30 बजे उसकी मौत हो गई।
अस्पताल के अधीक्षक रंजन कुमार ने बताया कि मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसका सैंपल आज ही जांच के लिए लिया गया है। मौत का कारण सांस लेने में दिक्कत बताई गई है। इधर मृतक के संदिग्ध कोरोना मरीज होने को लेकर उसके शव को थ्री लेयर प्लास्टिक से कवर कर परिजनों को सौंपे जाने के निर्देश दिए गए है। मरीज के मौत के बाद उसके पूरे परिवार भी हाई रिस्क कांटेक्ट में आए गए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bRXaGl
via IFTTT

Comments