गुमला जिला के तीन प्रखंडों के 41 मजदूर तेलंगाना राज्य में फंसे हुए है। इसकी पुष्टि कांग्रेस के उपाध्यक्ष मानिकचंद्र साहू ने की है। उन्होंने मजदूरों की सूची कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव को भेज दी है। इसकी प्रतिलिपि कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, जोनल कॉर्डिनेटर रखा खलखो व जिलाध्यक्ष रोशन बरवा को भी दी गई है। मानिकचंद्र ने बताया कि सभी तेलंगाना राज्य के जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (श्री सलेम प्रोजेक्ट), डोमलपेंटा, थाना -अमरबाद मंडलम, जिला-नागरकर्णल (तेलंगाना) स्थित कंपनी में काम करने गए थे, जो लॉकडाउन में फंस गए है।
इनमें घाघरा प्रखंड के खंभिया गांव के मजदूर, गुमला प्रखंड अंतर्गत भंडरिया गांव एवं पालकोट प्रखंड के बघिमा नकटीटोली के मजदूर शामिल है। फंसे एक मजदूर खंभिया के बाबूलाल साहू ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही अन्य मजदूरों का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं मजदूरों का फोटो भी भेजा है। जिसके बाद इसकी जानकारी हासिल कर उन्होंने उन अप्रवासी मजदूरों को घर वापस लाने के लिए सूची डॉ रामेश्वर उरांव को भेजते हुए फोन पर भी इस संबंध में बातचीत की है। इसपर उरांव ने आश्वस्त किया कि उन लोगों को शीघ्र घर वापस लाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A6utIy
via IFTTT
Comments
Post a Comment