स्वयं सेवी संस्था पब्लिक राहत कमिटी के बैनर तले बुधवार को दिया जाने वाला अनिश्चितकालीन अनशन लॉकडाउन का पालन करते हुए स्थगित कर दिया गया। संस्था के अध्यक्ष आलम अशरफी़ व अन्य ने अनशन कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे वैसे ही प्रतापपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और थाना प्रभारी प्रवेश चन्द्र सिन्हा अनशन स्थल पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि अभी राष्ट्रीय आपदा है और लॉकडाउन पूरी तरह से लागू है।
दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतापपुर - डुमरवार पथ पर बना गड्ढा निश्चित रूप से भरा जाना चाहिए। लेकिन अभी किसी भी तरह का मजमा लगाना , जलूस, धरना, प्रदर्शन, अनशन करने की अनुमति नहीं है पदाधिकारियों के आश्वासन पर अनशन स्थगित करते हुए उपायुक्त चतरा के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतापपुर को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर ही बीडीओ ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात कर मुख्य सड़क पर बने गड्ढे को जल्द से जल्द समतल करने का अनुरोध किया। ज्ञापन सौंपते में विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिवकुमार साहु, शंकर प्रसाद साहु, आशिष कुमार आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M2F8Xd
via IFTTT
Comments
Post a Comment