कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर सम्प सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मरकच्चो बैंक ऑफ इंडिया शाखा में सामान्य लेनदेन किया जा रहा है। बैंक की ओर से कर्मचारियों साथ साथ ग्राहकों को भी संक्रमण से बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। शाखा में शाखा प्रबंधक अवनींद्र कुमार सिंह ने अपने विशेष प्रयास से शाखा में थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराया है। ताकि उनके स्टाफ का नियमित स्क्रीनिंग होता रहे, साथ में ग्राहकों का भी स्क्रीनिंग हो सके।
जिससे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना प्रशासन अथवा अस्पताल को शेयर किया जा सके। शाखा प्रबंधक के इस प्रयास के प्रति उनके सभी स्टाफ ने आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है। शुक्रवार को बैंक शाखा प्रबंधक अवनींद्र कुमार सिंह ने स्वयं अपने स्टाफ तथा ग्राहकों का शाखा के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग किया। साथ ही पूरे बैंक परिसर को प्रतिदिन कार्य अवधि के दौरान सेनिटाइजर किया जा रहा है। मौके पर विवेक कुजूर, आलोक रंजन ,धर्मेंद्र कुमार, विकास सोय,गुज्जु कुमार,मंटू वर्मा, रामचन्द्र यादव समेत अन्य बैंक कर्मी व दर्जनों ग्राहक मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dN00h6
via IFTTT
Comments
Post a Comment