प्रखंड वासियों को बिजली कनेक्शन लेना भारी मंहगा साबित हो रहा हो रहा है। अब इन लोगों का सब्र की बांध टूट रहा है। विभाग के अलावा जिला प्रशासन से भी लोग ठगे महसूस कर रहे हैं। धीरे धीरे सुधारने के बजाय हालत और बद से बदतर होती जा रही है। लोगों का मानना है कि चुनाव से पहले बिजली दो चार घंटे गुल रहती थी। अब उल्टा हो गया है, 24 घंटा में -दो चार घंटे उपभोक्ताओं को मिल रही है।
प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं ने आक्रोशित होकर बुधवार को लॉकडाउन के बिना प्रवाह किए हंटरगंज राम नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोशल डिस्टेंस बनाकर एक विशाल बैठक की गई। प्रखंड के करीब सैकड़ों उपभोक्ता शामिल हुए। तथा बिजली विभाग के प्रति स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज को एक ज्ञापन सौंपा । जिसमें प्रखंड में पदस्थापित बिजली विभाग के कनीय अभियंता नित्या कुमार को अविलंब प्रखंड मुख्यालय में रहने की मांग की। ।
बीडीओ ने मौके पर ही कनीय अभियंता से बात की। जिसमें कनीय अभियंता जिला मुख्यालय में ही आवश्यक कार्यों के लिए रहने की बात कही।जिस पर प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं में और आक्रोश बन गया । उपस्थित बिजली उपभोक्ताओं ने बीडीओ के समक्ष बताया कि बिजली की लचर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। लाॅकडाउन की सीमा तोड़ दी जाएगी। डुमरीकलां स्थित बिजली सबस्टेशन में हमेशा के लिए ताला जड़ दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3db50fs
via IFTTT
Comments
Post a Comment