बीडीओ के आवास पहुंची घोडाटाँगर निवासी महिला मजदूर बालमती देवी की माली हालत सुन बीडीओ विष्णुदेव कच्छप ने उसे पांच सौ रुपए गुरुवार को दिए। महिला मजदूर बलमति ने बीडीओ को बताया कि उसके पति बेचन लोहरा ईंट भट्ठा कमाने जहानाबाद गया हुआ है। उसके नव सदस्यीय परिवार के पास घर पर भोजन को लेकर परेशानी उठाना पड़ रहा है। उसने यह भी बताया कि वह जॉब कार्डधारी मजदूर है। लेकिन घर में हो रही कठिनाइयों के कारण बीडीओ से मिलने उनके आवास पहुंच गयी।
बीडीओ से उसने मनरेगा योजना में काम दिए जाने की मांग की। ताकि उसे दूसरे के पास हाथ न पसारना पड़े। साथ ही उसने बताया कि वह खुद और उसका एक बड़ा बेटा काम करेगा। मौके पर ही बीडीओ ने बदरी पंचायत के पंचायत सेवक बिंदेश्वर महतो को बालमती व उसके बेटे को तत्काल मजदूरी मुहैया कराने का निर्देश दिया। मौके पर घाघरा प्रखंड के उपप्रमुख कृष्णा कुमार लोहरा भी मौजूद थे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SIgwGX
via IFTTT
Comments
Post a Comment