Skip to main content

Jharkhand daily news

गुमला के पुलिस अधीक्षक ने उपायुक्त शशि रंजन को पत्र लिखकर दूसरे राज्य से आने वाले प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था में भेजे जाने वाले पुलिस एस्कॉर्ट पार्टी के लिए अलग वाहन व्यवस्था करने की मांग की है। एसपी ने पत्र में उल्लेख किया है कि मजदूरों व छात्रों को लाने ले जाने वाली बसों में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को भेजे जाने से उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण होने की संभावना हो सकती है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को कोरेंटिन करना पड़ेगा। जिससे जिला बल एवं पुलिस पदाधिकारी की कमी हो जाएगी।


उल्लेखनीय है कि पुलिस पदाधिकारी और कर्मी एक साथ बैरक में रहते हैं। एक ही बैच में खाना खाते हैं और सामूहिक बाथरूम का उपयोग करते हैं। ऐसे में अगर एक कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो संपूर्ण विभाग को कोरोना वायरस के चपेट में आने का खतरा है। इसलिए पुलिस कर्मियों के लिए अलग से वाहन की व्यवस्था की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yn5VKX
via IFTTT

Comments