Skip to main content

Jharkhand daily news

कस्बे के खेडी राेड से अपने घर जा रही महिला काे जबरन पिकअप वाहन में पटक अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया।

महिला के चिल्लाने पर लोग जमा होने लगे तो आराेपी पिकअप चालक शेरी पुत्र जुगलू जाट निवासी गांव खेडी फरार हाे गया। अनुसूचित जाति की पीडिता ने मामला दर्ज कराया है। जांच सीओ दक्षिण दीपक कुमार करेंगे। थानाधिकारी वीरेन्द्र यादव के अनुसार खेडी राेड निवासी पीड़िता बुधवार काे स्टेट बैंक से पैसे निकलवाने के बाद अपने घर जा रही थी। आराेपी शेरी रास्ते में पिकअप लेकर खड़ा था। उसने महिला के साथ जबरदस्ती कर उसे पिकअप में पटक लिया और वाहन ले जाने लगा।

पीड़िता को कई जगह से काट लिया। महिला की चींख-पुकार सुन आसपास के मूर्तिकार उसे बचाने दाैडे़। पिकअप की स्पीड कम हाेते ही महिला गाड़ी से कूद गई। जबकि आरोपी फरार हाे गया। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट आदि धाराओंमें मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A14Ngf
via IFTTT

Comments