वार्ड नंबर सात के छोटकाकाना छावनी परिषद मध्य विद्यालय को क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाने का छोटकाकाना, कटेलीया बेड़ा व कैरा बिहार के स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर विरोध किया। छोटकाकाना से बरकाकाना जाने वाले मार्ग को लोगों ने पत्थर और मिट्टी डालकर अवरुद्ध कर दिया। साथ ही बांस की बैरिकेडिंग कर आवागमन पर रोक लगा दी। स्थानीय राजद नेता रमेश प्रसाद यादव ने कहा कि बरकाकाना जंक्शन पर हजारों प्रवासी मजदूरों को लाया जा रहा है।
ये मजदूर इधर-उधर घूमते हैं और जहां तहां शाैच कर रहे हैं। जो बेहद खतरनाक है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के समीप किसी भी सूरत में क्वारेंटाइन सेंटर नहीं बनने दिया जाएगा। विरोध करनेवालों में गोपाल यादव, विकास यादव, भुवनेश्वर यादव, मिथुन यादव, मनी यादव, पिंटू यादव, विकास यादव, आनंद यादव, संजय यादव सहित कई शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1FZmS
via IFTTT
Comments
Post a Comment