नगर पर्षद के कई क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति बाधित है। जिसको लेकर गुरुवार को नगर पर्षद व पेयजल विभाग के पदाधिकारियों व वार्ड पार्षदों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सुनील कुमार, नगर पर्षद के अध्यक्ष प्रकाश राम, कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार, वार्ड पार्षद नीलू सिंह, अनुराग सिंह मौजूद थे। विभाग की ओर से कहा गया कि पुराना पाइपलाइन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और इसे चालू रखना संभव नहीं है। मौके पर वार्ड पार्षदों ने कहा कि पुराना पाइप लाइन बंद कर दिए जाने के कारण दुर्गा मार्केट के अगल बगल, पटना ट्रांसपोर्ट गली, पुराना स्टेट बैंक गली, हटिया रोड में जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रभावित हो रहे है। बैठक में इन क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर मात्र विकल्प सीएच स्कूल पानी टंकी से जोड़ना बताया गया। कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार व पीएचईडी के कनीय अभियंता सुनिल कुमार ने कहा कि इसको लेकर शुक्रवार से काम प्रारंभ किया जाएगा। वार्ड नंबर 18 में विगत कई दिनो से पेयजलापूर्ति बंद है। जिसे भी शीघ्र शुरू किया जाए। मौके पर प्रेमप्रकाश पासवान व अन्य लोग मौजूद थे।
वार्ड नंबर 10 के पार्षद पिंकी जैन ने कहा है कि सीएच स्कूल रोड स्थित जलमीनार से वार्ड नंबर 11, 14, 15, 13 में जलापूर्ति करने के संबंध में दिए गए आदेश से पूर्व से जिन वार्डों में जलापूर्ति इस जलमीनार के माध्यम से की जा रही है वह ठप हो सकती है। सीएच स्कूल स्थित जलमीनार से वार्ड नंबर 7, 8, 9, 10 में जलापूर्ति हो रही है। बावजूद इसके इन सभी वार्डों के घरो में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहे है, मगर अध्यक्ष द्वारा इसी जल मीनार के पाइप लाइन से शहर के अतिरिक्त चार वार्डों में जलापूर्ति को लेकर आदेश जारी किए गए है, जो कि एकतरफा है। उन्होंने कहा है कि हाल के दिनो में एक वार्ड में पानी की आपूर्ति को लेकर पुराने टंकी के पाईप को कई जगहों पर काट दिया गया, जबकि उक्त वार्ड के पाईप को अड्डीबंगला जलमीनार से जोड़ दिया गया। इस कार्य के लिए ओवरब्रिज के नीचे हाल ही में लाखों की लागत से लगाए गए पेवर ब्लॉक को भी उखाड़ दिया गया, जबकि स्टेशन रोड के सड़क को भी काटा गया है। इस संबंध में जब कार्यपालक पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वार्ड पार्षद ने कहा है कि अध्यक्ष द्वारा कुछ वार्ड पार्षदों को खुश करने के लिए प्रकार के निर्णय लिए जा रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xi1hGp
via IFTTT
Comments
Post a Comment