Skip to main content

Jharkhand daily news

वर्षों से फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले सिमरिया प्रखंड के नौ पारा शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्यवाही गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा ने की। जिन पारा शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है उनमें बुनियादी विद्यालय सिमरिया के दिलेश्वर कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हर्षनाथ पुर के शिक्षक संजय कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसियाडीह के शिक्षक मिथिलेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनातू के शिक्षक रमेश राम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनातू के शिक्षक सोमर उरांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तपसा के शिक्षक ओम प्रकाश राम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुरनाली के कुमार ओम प्रकाश, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तपसा के संजय कुमार तिवारी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोवा कला की शिक्षिका राखी कुमारी का नाम शामिल है। जिला शिक्षा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा ने शिक्षकों को बर्खास्त करते हुए सिमरिया प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को पत्र देकर फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने वाले सभी नौ शिक्षकों के विरुद्ध स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zyrjNU
via IFTTT

Comments