कोलेबिरा प्रखंड के बंदरचुआ पंचायत अंतर्गत सेतासोया गोड़ टोली में महाराष्ट्र से आए युवक में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने इस क्षेत्र को कंटोनमेंट जोन घोषित करते हुए बंदरचुआ पंचायत के 5 वार्ड को पूरी तरह सील कर दिया है। लोग कोरोना के डर से घरो से नही निकल रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक महाराष्ट्र से लौटा था जिसे सिमडेगा के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था और उसका सैम्पल भी लिया गया था। परंतु वह 21 मई गुरुवार को क्वारेंटाइन सेंटर से भाग कर अपने गांव सेतासोया गोड़ टोली आ गया था।
युवक का कहना था कि क्वारेंटाइन सेंटर में खाना ठीक से नही मिलने के कारण वह क्वारेंटाइन सेंटर से भागा था। अब हालात को देखते हुए प्रशासन ने बंदरचुआ पंचायत को पूरी तरह सील कर दिया है। वार्ड पांच, आठ, नौ, दस और ग्यारह को पूरी तरह सील करते हुए युवक के संपर्क में आए 38 लोगो को कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जिसमे 19 पुरुष, 13 महिलाएं, 3 लड़कियां एवं 4 बच्चे शामिल है, सभी लोगों का सैम्पल लेकर कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आइसोलेट कर दिया गया है । उक्त युवक के संपर्क में आए लोगो की छानबीन प्रशासन कर रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी प्रताप मिंज, थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, शिक्षक अभिषेक पाठक, सचिव मनीष सिंह, मुखिया पूनम बेरोनिका केरकेट्टा, चिकित्सा प्रभारी और पुलिस बल इस कार्य में लगा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xp92KJ
via IFTTT
Comments
Post a Comment