Skip to main content

Jharkhand daily news

किस्को प्रखंड मुख्यालय के समीप लगने वाले साप्ताहिक बाजार को कोविड-19 को लेकर लॉक डाउन में लोगों को लगने वाली भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने की संभावना को देखते हुए बाजार बंद कर दुकानों को हटवाया गया। इस दौरान किस्को प्रखंड में कूड़ु लोहरदगा प्रखंड से काफी संख्या में व्यापारी एवं किसान पहुंचे थे।

जिसे अंचलाधिकारी बूढ़ाय सारू एवं किस्को थाना एएसआई अविनाश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल के द्वारा लगा बाजार को हटवाया गया।अंचलाधिकारी ने बताया कि बाजार में अनियंत्रित भीड़ और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन को देखते हुए बाजार को हटवाया गया। लोग अपने गांव और मोहल्ले में बाजार लगाएं। साथ ही अंचलाधिकारी ने बताया कि किस्को में लगने वाले साप्ताहिक शनिवार और मंगलवार बाजार लॉकडाउन लगे रहने तक
नहीं लगेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b8ux7x
via IFTTT

Comments