लॉकडाउन से लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लोगों का काम-धंधा पूरी तरह बंद हो गया है। सैकड़ों लोगों के घर में खाने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे लोगों से भी नगर निगम होल्डिंग टैक्स ले रहा है। पिछले माह करीब 75 लाख रुपए होल्डिंग टैक्स के रूप में निगम को मिला। इसे देखते हुए डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने सरकार से होल्डिंग टैक्स में छूट देने की मांग की है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र की तर्ज पर राहत पैकेज देने की मांग की गई है।
इससे ऊपर के भवनों का 50% लगे
उन्होंने कहा कि 1000 वर्ग फीट तक के घरों का टैक्स पूरी तरह माफ करने और 1000 वर्ग फीट से ऊपर के घरों से 50 फीसदी होल्डिंग टैक्स लेने की मांग की गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लोगों को यह सुविधा दी जानी चाहिए, ताकि नुकसान के बीच टैक्स से कुछ राहत मिले। उन्होंने कहा कि सरकार टैक्स छूट देने की घोषणा करती है तो नगर निगम इस पर अमल करेगा। यह तभी संभव है, जब टैक्स छूट से हुए नुकसान की भरपाई सरकार निगम को करती है। डिप्टी मेयर ने मकान मालिकों से भी अपील की है कि वह किरायेदारों पर दबाव न बनाए। किरायेदारों से स्थिति सामान्य होने पर किस्तों में किराए का भुगतान करने की अपील की है।
इधर... दो माह बाद फॉगिंग शुरू पर लोगों को मच्छरों से राहत नहीं
नगर निगम की ओर से दो माह के बाद बुधवार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग शुरू की गई है, ताकि मच्छर मारा जा सके। लेकिन इसका बहुत असर नहीं दिख रहा है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने वार्ड नंबर 9, 10, 11 और 12 के कोकर, कांटा टोली क्षेत्र में फागिंग की। सुबह में फॉगिंग हुई, लेकिन शाम होते-होते मच्छर का प्रकोप बढ़ गया। कई लोगों ने निगम के कंट्रोल रूम में फोन करके फिर से मच्छर मारने की असरदार दवा का छिड़काव कराने की मांग की, ताकि मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सके। कई लोगों ने कहा कि फॉगिंग की गाड़ी केवल मुख्य सड़कों से होते हुए निकल गई। गली-मोहल्ले में ढंग से फॉगिंग नहीं की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bExY5U
via IFTTT
Comments
Post a Comment