संत इग्नासियुस उवि इंटर कॉलेज में ऑनलाइन कक्षा संचालित की जा रही है। ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो और विद्यार्थी घर बैठे शिक्षा ग्रहण कर सके। हालांकि अभी तक सभी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन कक्षा से जुड़ नहीं पाए है। ऐसे में प्राचार्य फादर मनोहर खोया ने जल्द से जल्द छात्रों को ऑनलाइन क्लास में जुड़ने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि जो छात्र अब तक नहीं जुड़ पाए है। वे एचएम या कॉर्डिनेटर से संपर्क कर सकते है। एचएम ने मोबाइल नंबर जारी करते हुए कहा कि हाई स्कूल के विद्यार्थी 8002859516 व 8986642334 और इंटर के विद्यार्थी 7739843927 पर संपर्क कर सकते है। अभी तक इंटर के तीनों संकाय के 451 और कक्षा सात से दस तक के 317 विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा से जुड़ चुके है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SCwjr6
via IFTTT
Comments
Post a Comment