Skip to main content

Jharkhand daily news

प्रखंड के कांको में काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद शुक्रवार को पंचायत सचिवालय में आंगनबाड़ी सेविका, पोषण सखी, सहिया, स्वास्थ्य विभाग की बीटीटी एवं बीपीएम के साथ संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सीओ मो. मुजाहिद अंसारी जिप सदस्य महादेव राम मुखिया सुनीता गिरी मौजूद थी। मौके पर सेविका, पोषण सखी, सहिया एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों का एक संयुक्त टीम गठन किया गया है। टीम गांव में घूम घूम कर सर्वे करेगी, अगर किसी को सर्दी खासी बुखार का लक्षण हो तो तुरंत इसकी सूचना वरीय अधिकारी को देना है। गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद कांको गांव जाने वाले सभी रास्ते में बेरिकेडिंग कर पूर्ण रूप से बंद कर दिए हैं। किसी भी बाहरी आदमी का प्रवेश गांव में वर्जित किया गया है। गांव के सभी लोगों को अपने-अपने घर में रहने की सलाह दी गई है। लोगों को बेवजह नहीं घूमने गांव से बाहर नहीं जाने की अपील किया गया है।

मौके पर सीओ मुजाहिद अंसारी ने कहा कि गांव जाने वाले सभी रास्ते को बंद कर दिया गया है। देखरेख के लिए गांव के 30 लोगों का कोरोना वालंटियर नियुक्त किया गया है। सभी को पहचान पत्र निर्गत किया गया है। उन्होंने कहा कि बेवजह घूमने वाले लोगों पर पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही प्रोएक्टिव सर्विलांस का गठन कर कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है। मौके पर चिकित्सा विभाग के साकेत तिवारी, बीटीटी प्रकाश चंद्र राय, एएनएम पुष्पा रानी, जीवंती टोप्पो, सेविका सरोज देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, पोषण सखी ललिता भारती, प्रियंका कुमारी, रेशमी देवी, प्रीति कुमारी, रेणु भारती, सहिया रूबी देवी, राधा देवी, शिक्षक अरुण कुमार रजक, दिनेश रविदास, तारा देवी, सुभाष सिंह, सुरेश प्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barricading performed on all routes to Kanko village after being found corona positive patient


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Asp12I
via IFTTT

Comments