प्रवासी मजदूरो के आने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच को लेकर सैंपलिंग का कार्य भी काफी तेज हो गया है। गुरूवार को कुल 49 लेागों का सैंपल कलेक्शन कर जांच के लिए भेजे गए। जिन लोगो का सैंपल लिए गए है उनमें अधिकांश लोग जयनगर प्रखंड के क्वारेंटाइन में रखे गए है। अब तक कुल 753 मरीजों के सैंपल लिए गए है, जिसमें 343 के रिपोर्ट प्राप्त हुए है, जिनमें अब तक 6 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, इनमें एक मरीज को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि 5 लोगों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल 405 सैंपल के रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं बाहर से आए प्रवासी मजदूरो के स्क्रीनिंग के तहत जिले के सरकारी अस्पतालों में कुल 717 लोगों की जांच की गई। जिसमें सबसे अधिक 314 लोगों की जांच की गई। जांच को लेकर सदर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर के समीप दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। कॉर्नर में एक ही स्टॉल होने के कारण लाेगाें को जांच के लिए काफी देर तक लाईन में खड़ा रहना पड़ा।
बाहर से आए प्रवासी मजदूरो के स्क्रीनिंग के लिए जेजे काॅलेज में बनाए गए अस्थायी शिविर में गुरूवार को प्रवासी मजदूरो द्वारा हंगामा किया गया। उनका कहना था कि कैंप में जांच को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वे लोग रात में ही यहां आए है। मगर सुबह 10 बजे तक वह भूखे पड़े है। लोगो के हंगामे को देख वहां मेडिकल कैंप में उपस्थित चिकित्सक भाग खडे हुए। बाद में इसकी सूचना के बाद वहां पुलिस फोर्स भेजा गया। साथ ही उपायुक्त रमेश घोलप ने भी बाद में कैंप का निरीक्षण किया। साथ ही उनके द्वारा व्यवस्थाओं का सही तरीके से संचालन करने के निर्देश दिए गए। गुरूवार को ट्रेन के माध्यम से तेलंगाना से लौटे चार लोगों का स्टेशन पर मेडिकल टीम द्वारा की गई स्क्रीनिंग में उनके शरीर का तापमान अधिक पाया गया। इनलोगों में 3 लोग एक ही परिवार जयनगर प्रखंड व 1 सतगावां प्रखंड के रहने वाले बताए गए है। चिकित्सा प्रभारी डा. रंजीत के अनुसार उनलोगों का आधा घंटे के बाद दोबारे से स्क्रीनिंग लेने पर टैम्प्रेचर सामान्य पाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WwVpK1
via IFTTT
Comments
Post a Comment