Skip to main content

Jharkhand daily news

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों द्वारा श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के द्वारा संचालित दादी जी की रसोई में दो सौ जरूरतमंदों के बीच भोजन को परोसा गया। इस मौके पर श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन कराना बहुत ही सराहनीय कार्य है।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने कहा कि आज मेरे ससुर की पुण्य तिथि पर दादी जी के रसोई में गरीबों को भोजन कराया गया है। मौके पर मारवाड़ी महिला समिति के सचिव बबिता बरेलिया, मीडिया प्रभारी सिंपल बरेलिया, विनीता गोयनका, नरेंद्र अग्रवाल, मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के बजरंग लाल अग्रवाल, रमेश बौंदिया आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grandma's kitchen provided food to 200 poor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XF01NV
via IFTTT

Comments